Search

 
 
 

बड़गांई लैंड स्कैम : सीएम के खिलाफ आरोप गठन पर अब 4.15 बजे सुनवाई

Ranchi News :   ईडी की विशेष अदालत पूर्व में मामले को लेकर अंतू तिर्की, आर्किटेक विनोद कुमार सिंह समेत 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर चुका है.
 
सिविल कोर्ट रांची

Ranchi News :   बड़गांई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़ा मामले में सीएम के आरोप गठन को लेकर PMLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में सीएम की ओर से कोर्ट को बताया गया कि PMLA के एक सेक्शन को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. जिस पर आज (बुधवार) को हाईकोर्ट में 2.15 बजे सुनवाई होनी है. इस दौरान सीएम की ओर से कोर्ट से समय देने का आग्रह किया गया. जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और सीएम के आरोप गठन के लिए आज 4.15 बजे की निर्धारित की. कोर्ट ने सीएम को सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़ने का निर्देश दिया है. 


 
बता दें कि ईडी की विशेष अदालत पूर्व में मामले को लेकर अंतू तिर्की, आर्किटेक विनोद कुमार सिंह समेत 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर चुका है. बड़गांई लैंड स्कैम मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद आदि आरोपी हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही