Search

 
 
 

Badminton: कोरिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची अस्मिता चलिहा, सेमीफाइनल में रक्षिता को हराया

कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की अस्मिता चलिहा ने शनिवार को महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने सेमीफाइनल में हमवतन रक्षिता रामराज को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-13, 16-21, 21-13 से हरा दिया.
 

Lagatar Desk: कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की अस्मिता चलिहा ने शनिवार को महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने सेमीफाइनल में हमवतन रक्षिता रामराज को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-13, 16-21, 21-13 से हरा दिया. 

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/why-the-delay-in-implementing-the-womens-reservation-law-why-is-the-bill-being-linked-to-delimitation-rahul-gandhi

https://lagatar.in/corruption-in-appointments-in-jharkhand-01-it-started-in-legislative-assembly


अस्मिता ने पहला गेम 21-13 से अपने नाम किया. लेकिन दूसरे गेम में रक्षिता ने वापसी करते हुए 21-16 से जीत हासिल की. हालांकि तीसरे और निर्णायक गेम में अस्मिता ने अपने अनुभव और आक्रामक खेल का बेहतरीन इस्तेमाल किया. उन्होंने निर्णायक गेम में रक्षिता को कोई मौका नहीं दिया और 21-13 से गेम जीतकर फाइनल में पहुंच गई. 

 

अब 26 वर्षीय गुवाहाटी की अस्मिता फाइनल में रविवार को चीन की हान कियानशी से भिड़ेंगी. हान ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की गैरवरीय किम गा राम को हराकर फाइनल में पहुंची है. अस्मिता ने क्वार्टर फाइनल में जापान की शीर्ष वरीय हिना अकेची को 20-22, 21-15, 21-19 से हराया था. 

 

रक्षिता रामराज ने भी टूर्नामेंट में उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में हमवतन तन्वी शर्मा को 18-21, 21-19, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही