Search

 
 
 

बैडमिंटन : इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन

 
Jakarta:  भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन जापान के केंता निशिमोतो को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए. सेन ने प्री क्वार्टर फाइनल में 21- 9, 21 - 15 से जीत दर्ज की. त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद हालांकि महिला युगल में हारकर बाहर हो गई, उन्हें जापान की मायु मत्सुमोतो और वाकाना नागाहारा के हाथों 21 - 19, 19 - 21, 19 - 21 से पराजय झेलनी पड़ी. तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा को दक्षिण कोरिया की हा ना बाएक और सो ही ली ने 21 - 13, 19 - 21, 21 - 13 से हराया, जिससे महिला युगल में भारत की चुनौती खत्म हो गई. मिश्रित युगल में बी सुमीत रेड्डी और सिक्की रेड्डी की टक्कर चीन की सिवेइ झेंग और याकिओंग हुआंग से होगी. पुरूष एकल में प्रियांश राजावत का सामना थाईलैंड के कुंलावुत वितिदसर्न से होगा. इसे भी पढ़ें- टी-20">https://lagatar.in/t-20-concern-increased-due-to-huge-cracks-opening-on-doop-in-pitch/">टी-20

: पिच पर खुली बड़ी बड़ी दरारों से बढ़ी चिंता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही