Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैडमिंटन टूर्नामेंट: डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को यहां डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि लक्ष्य सेन पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में सीधे गेम में हार गए.
Advertisement
Advertisement

Denmark : भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को यहां डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि लक्ष्य सेन पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में सीधे गेम में हार गए.

 

टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग की जोड़ी ने 65 मिनट तक चले कड़े क्वार्टर फाइनल में मुहम्मद रियान अर्दियांतो और रहमत हिदायत की गैर-वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी को 21-15, 18-21, 21-16 से हराया.

 

भारतीय जोड़ी अब चीन के चेन बो यांग और यी लियू की आठवीं वरीय जोड़ी तथा जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी के बीच होने वाले एक अन्य क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगी.

 

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने अपने शुरुआती दो दौर में स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमली और मैथ्यू ग्रिमली तथा चीनी ताइपे के ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन की जोड़ी को हराया था.

 

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और स्थानीय दावेदार एंडर्स एंटोनसेन को हराकर उलटफेर करने वाले लक्ष्य पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के सातवें वरीय एलेक्स लेनियर से 44 मिनट में 9-21, 14-21 से हार गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही