Search

 
 
 

बादशाह का कटा ट्रैफिक चालान, जानें क्या बोले सिंगर

 
LagatarDesk:  फेमस रैपर और सिंगर बादशाह का रॉन्ग साइड चलना भारी पड़ गया. ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान किया है. दरअसल गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर रैपर पर चालान काटा है. बताया जा रहा है कि गुरुग्राम में बादशाह रॉन्ग साइड गाड़ी चला रहे थे. जिसपर ट्रैफिक पुलिस ने उनकी थार गाड़ी का 15 हजार 500 रुपये का चालान काटा है. बता दें कि बादशाह हाल ही में गुरुग्राम में सिंगर और रैपर करण औजला के एक कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे. अपनी इस खबर पर बादशाह ने रिएक्ट किया है. बादशाह ने रॉन्ग साइड ड्राइविंग और चालान की बात को साफ नकार दिया है.

इंस्टाग्राम पोस्ट पर बादशाह ने लिखी दिल की बात

बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा हम हमेशा जिम्मेदारी के साथ गाड़ी चलाते हैं. भाई थार तो है भी नहीं मेरे पास, ना मैं ड्राइव कर रहा था. इससे आगे लिखा है, ह्म जिम्मेदारी के साथ गाड़ी चलाते हैं. चाहे गाड़ियां हों या फिर गेम. बादशाह के इस पोस्ट पर अब लोग रिएक्ट कर रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-3-29.jpg">

class="size-full wp-image-990063 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-3-29.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

15,500 रुपये का चालान कटने की थी अफवाह

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज ने कहा था, हमने बादशाह की गाड़ी का रॉन्ग साइड में चलाने पर चालान काटा है. हालांकि गाड़ी बादशाह के नाम नहीं है. लेकिन वह उसमें मौजूद थे. बता दें कि रैपर बादशाह जिस गाड़ी में बैठे थे,उसे रॉन्ग साइड ड्राइव तो किया ही गया था, साथ ही गाड़ी एअर पॉल्यूशन के नियमों का भी उल्लंघन करती देखी गयी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही