Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बागबेड़ा : कीताडीह में नाले का अतिक्रमण कर बनाए गए घर पर चला जेसीबी, और भी टूटेंगे मकान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना अंतर्गत कीताडीहद की ओर जाने वाले नाले का अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को मंगलवार को अंचल कार्यालय की ओर से तोड़ दिया गया. इस दौरान परिवार के विरोध के कारण कुछ समय के लिए अभियान रोकना पड़ा. हालांकि पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की मौजूदगी के कारण विरोध शिथिल पड़ गया, जिसके बाद अतिक्रमण को दो जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया. मौके पर धालभूम एसडीओ संदीप कुमार मीणा, अंचलाधिकारी अमित श्रीवास्तव, अंचल निरीक्षक हिम्मत लाल महतो, राजस्व कर्मचारी बलवंत सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे. एसडीओ ने बताया कि मुन्ना सिंह नामक व्यक्ति की ओर से नाला का अतिक्रमण कर दुकानें व मकान का निर्माण कर लिया गया था. जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद अतिक्रमण हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्य अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया जा रहा है. उन सभी के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/08/kitadih-2-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही