Search

 
 
 

बागबेड़ा मंडल भाजयुमो का किया गया विस्तार, अंशुल अध्यक्ष व अमन व समरेश बने उपाध्यक्ष

 
Jamshedpur : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल और बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की स्वीकृति से बागबेड़ा युवा मोर्चा मंडल का विस्तार गुरुवार किया गया. बागबेड़ा के मंडल अध्यक्ष अंशुल कुमार, उपाध्यक्ष अमन तिवारी और समरेश सिंह, महामंत्री मनोज कुमार सिंह और सरत्यम पांडे बनाए गए हैं. वहीं, रणधीर कुमार और रितेश ठाकुर मंत्री, मोहित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष और राहुल कुमार सह–कोषध्यक्ष बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/tata-steel-foundation-wins-brics-solutions-for-sdg-award-for-mansi/">

 टाटा स्टील फाउंडेशन ने ’मानसी’ के लिए जीता ब्रिक्स सॉल्यूशंस फॉर एसडीजी अवार्ड
विक्की ओझा को कार्यालय और कृष्णा मिश्रा को सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है. मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी खोकन चंद्र साहू को दी गई है. मंडल कमेटी के विस्तार पर अमित अग्रवाल ने कहा कि जनसेवा और विकास भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रतिबद्वता है. उन्होंने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही