Search

 
 
 

बाघमारा : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ‘न्याय यात्रा’ है : जलेश्वर महतो

 

बाघमारा में राहुल गांधी का होगा भव्य स्वागत 

Baghmara : राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा एक न्याय यात्रा है. यह तबतक न्याय मिले जब तक. उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जलेश्वर महतो ने डुमरा गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान कही. उन्होंने कहा कि इस न्याय यात्रा में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ेगी. उन्होंने कहा कि इस मौके पर बाघमारा की धरती पर पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी का आगमन हो रहा है. जहां से वे धनबाद की ओर प्रस्थान करेंगे. उन्होंने कहा कि यह बाघमारा के लिए काफ़ी गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि यह न्याय यात्रा बेरोजगार युवाओं, किसानों, महिलाओं के न्याय के सवाल पर उन्हें एक नई राह, एक नई दिशा देने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि उपेक्षित, शोषित लोगों को न्याय दिलाने तक परिवर्तन की यह यात्रा जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि देश के मजदूरों को उनका हक व अधिकार दिलाने का कार्य कांग्रेस की वरीय नेत्री इंदिरा गांधी ने किया. श्री महतो ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश पूंजीपतियों के हाथों में चली गयी है. देश के युवा रोजगार को लेकर भटक रही है. ऐसे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि बाघमारा में जगह-जगह राहुल गांधी का भव्य स्वागत होगा. इस मौके पर उक्त कार्यक्रम को कांग्रेस के लगन देव यादव, बलराम साव, दयाल महतो, विकास सिंह, राजेश राम, गोपाल महतो, पोरेश चौबे, ओम प्रकाश कुंवर इत्यादि ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : JMM">https://lagatar.in/jmms-foot-march-reached-raj-bhavan-from-morhabadi-maidan-leaders-and-workers-were-stopped/">JMM

का पैदल मार्च मोरहाबादी मैदान से राजभवन पहुंचा, नेता व कार्यकर्ता को रोका गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही