Search

 
 
 

बाघमारा : अभिभावकों की अनोखी पहल, वाहन चालकों को किया सम्मानित

 
Baghmara : दग्धो बस्ती के ग्रामीणों ने अनोखी परंपरा की शुरुआत की है. बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल ले जाने व ले आने वाले वाहन चालकों को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया. अभिभवकों ने कहा कि वाहन चालकों के जिम्मे बड़ी जिम्मेदारी रहती है. वाहन में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित घर से विद्यालय ले जाने तथा छुट्टी के बाद विद्यालय से घर तक सकुशल पहुंचाने की. साथ ही भीषण गर्मी, सर्दी हो या बरसात सभी मौसमों में चालक अपनी ड्यूटी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं. उसी को देखते हुए दग्धो बस्ती के अभिभावकों ने कार्यक्रम आयोजित कर सरस्वती शिशु मंदिर बाघमारा के देवनाथ कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर तेलो के संतोष ठाकुर, संस्कार ज्ञानपीठ हरिणा के आनंद रजवार तथा आदर्श पब्लिक स्कूल खरियो के राहुल रवानी को माला पहनाकर, अंग वस्त्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : सिंहभूम">https://lagatar.in/joba-manjhi-showed-strength-after-nomination-in-singhbhum/">सिंहभूम

में नामांकन के बाद जोबा मांझी ने दिखाई ताकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही