Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बागपत : सुबह छह बजे भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ी, चिर-परिचित सफेद टी-शर्ट पहने राहुल गांधी नजर आये

Baghpat : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित मवीकलां में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह छह बजे राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर शुरू हुई. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह दिल्ली से मवीकलां पहुंचे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा छह बजे से एक बार फिर शुरू की गयी. हालांकि, प्रियंका सुबह यात्रा में शामिल नहीं हुईं.

प्रियंका गांधी के 12बजे के बाद यात्रा में शामिल होने की संभावना 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके अपराह्न 12 बजे के बाद यात्रा में शामिल होने की संभावना है. कड़ाके की सर्दी के बीच राहुल एक बार फिर सफेद टी-शर्ट पहनकर पदयात्रा करते दिखे. उनके साथ बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगे लेकर रवाना हुए. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत कई वरिष्ठ नेता भी राहुल के साथ कदमताल करते नजर आये. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार दोपहर बाद गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई थी. इसे भी पढ़ें : रीजीजू">https://lagatar.in/rijiju-lays-foundation-stone-of-dalai-lama-center-for-tibetan-and-indian-ancient-wisdom-at-bodh-gaya/">रीजीजू

ने बोधगया में दलाई लामा सेंटर फॉर तिब्बतन एंड इंडियन एंशियंट विजडम की नींव रखी

यात्रा बागपत से शामली होते हुए हरियाणा की ओर रवाना हो जायेगी

यह यात्रा बागपत से शामली होते हुए गुरुवार को हरियाणा की ओर रवाना हो जायेगी. दोपहर में यह गुफा मंदिर पहुंचेगी, जहां दर्शन और भोजन के लिए कुछ समय के लिए विश्राम किया जायेगा. उन्होंने बताया कि विश्राम के बाद यात्रा सरूरपुर कलां गांव से होते हुए बड़ौत कस्बे में प्रवेश करेगी. चौधरी के अनुसार, राहुल गांधी बड़ौत के छपरौली चुंगी में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. सभा समाप्त होने के बाद यात्रा शामली जिले के लिए रवाना होगी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/in-jharkhand-try-hard-coal-workers-bat-bat-all-primary-schools-closed-till-8/">झारखंड

में जोर आजमाइश, कोल कर्मियों की बल्‍ले-बल्‍ले, 8 तक सभी प्राथम‍ि‍क स्‍कूल बंद, अनशन पर बैठे जैन मुन‍ि का न‍िधन समेत कई बड़ी खबरों के ल‍िए जरूर पढ़ें अपना प्र‍िय अखबार शुभम संदेश

रालोद नेता और कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए

इस बीच, रालोद के बागपत जिलाध्यक्ष रामपाल धामा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. इससे पहले, कांग्रेस की तरफ से बताया गया था कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी यात्रा में हिस्सा लेंगे, मगर रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने बताया कि जयंत इस समय विदेश में हैं.

  यात्रा सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी

बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सैलाब दिल्ली के कश्मीरी गेट से मंगलवार सुबह रवाना हुआ था. राहुल और प्रियंका मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते समय सात किलोमीटर की पदयात्रा कर दिल्ली लौट गये थे. भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. उसके बाद यह अपने पहले चरण में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजर चुकी है. यात्रा उत्तर प्रदेश में लगभग तीन दिन रहेगी और उसके बाद गुरुवार शाम को हरियाणा के पानीपत में प्रवेश करेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही