Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगोदर : सहियाओं के समर्थन में बगोदर बचाओ संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा

Bagodar(Giridih): जिले के बगोदर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष बगोदर बचाओ संघर्ष समिति ने सहियाओं की मांगों के समर्थन में 17 मई को एक दिवसीय धरना दिया.वक्ताओं ने कहा कि सौ दिनों से दो सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठी हैं पर किसी अधिकारी व राजनीतिक पार्टी के नुमाईंदे ने सहियाओं की सुध ली है. आज भी तपती लू में सहिया अपने मासूम बच्चों के साथ धरनास्थल पर डटी हैं. विधायक सांसद व विभाग के अधिकारी की लापरवाही को देखते हुए आरपार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है. समिति ने मांग किया है कि एक सप्ताह के अंदर सहियाओं का मांग पूर्ण नहीं होने पर उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी. अध्यक्षता मुमताज अंसारी व संचालन विश्वनाथ साव ने किया.मौके पर भीखीराम पासवान, कुंजलाल साव, ललीता ठाकुर, शोएब खान, दिपक कुमार, नंदकिशोर मिर्धा, इस्लाम अंसारी, शाहिद अंसारी, सद्दाम अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, झलिया देवी, बसंती देवी, केसीया देवी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=639890&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांवा : वन विभाग के खिलाफ माले के बैनर तले आदिवासियों ने भरी हुंकार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही