Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगोदर : बालासोर ट्रेन हादसे के मृतकों को बगोदर बचाओ संघर्ष समिति ने दी श्रद्धांजलि

Bagodar (Giridih) : ओडिसा के बालासोर ट्रेन हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए बगोदर बचाओ संघर्ष समिति ने 8 जून को गिरिडीह स्टेडियम के समीप राजकीयकृत बुनियादी विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. सभा में समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी. समिति ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने समेत हादसे के कारण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. श्रद्धांजलि देने वालों में मुमताज अंसारी, विश्वनाथ साहू, कुंजीलाल साहू, विक्की पासवान, ललिता ठाकुर, शोएब खान, मौलाना शमसेर, यूनुस अंसारी, गीता देवी, बसीरण खातून, श्यारा बनु, रज्जाक अंसारी समेत अन्य शामिल थे. उल्लेखनीय है कि विगत 2 जून की शाम तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से हुई दुर्घटना में करीब 300 लोगों की मौत हो गई और एक हजार के लगभग यात्री घायल हो गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661705&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दिव्यांग शिविर में 82 लोगों की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही