Search

बगोदर: बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर एक की मौत, दो घायल

Bagodar(Giridih): बगोदर थाना क्षेत्र के अटका के समीप 16 अप्रैल की देर शाम तीन बाइक सवार ने ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वहीं दो घायल हैं. बगोदर की ओर से ट्रिपल लोड बाइक सवार गोरहर की ओर जा रहें थे. आगे चल रहे ट्रेलर को बाइक ने पिछे से जोरदार ठोकर मार दी. जिसमें बाइक चालक 20 वर्षीय विशाल कुमार भूइयां की मौत वहीं हो गयी. जबकी राजकुमार कुमार भूइयां व राहुल कुमार भूइयां को गंभीर स्थति में बगोदर बचाव संघर्ष समिति के ललिता कुमारी व दीपू मंडल के सहयोग से सीएचसी भेजा गया. डॉ बिनय कुमार ने बताया कि राजकुमार भूइयां क़ो बेहतर इलाज के लिए हज़ारीबाग रेफर किया जा रहा है. बगोदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है. सभी बाइक सवार गोरहर थाना क्षेत्र के शिलाडीह का रहने वाला बताया जाता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610449&action=edit">यह

भी पढ़ें: बिरनी: अवैध कोयला लोड ट्रक पकड़ाया चालक फरार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp