Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगोदर : व्यवसायिक संघ ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री का किया पुतला दहन

Bagodar (Giridih) : बगोदर व्यवसायिक संघ ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का बगोदर चौराहा पर पुतला दहन किया. हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, कृषि मंत्री मुर्दाबाद, 2 प्रतिशत बाजार समिति शुल्क काला कानून वापस लो के नारे लगाए. व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि 2 प्रतिशत बाजार समिति शुल्क लागू हुआ तो महंगाई बढ़ेगी. आम जनता को महंगाई के कारण जूझना पड़ेगा. सरकार के नेता वसूली करेंगे तो नेताजी की बल्ले बल्ले होगी. अगर सरकार इस काला कानून को वापस नही लेती है तो बगोदर व्यवसायिक संघ निर्णायक आन्दोलन करेगा. मोके पर संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार, विकाश विभूति, प्रकाश साव उर्फ़ गुड्डू, प्रदीप साव, विश्वनाथ साव, प्रमोद साव, विशाल अग्रवाल, प्रकाश साव, प्रताप यादव, चन्दन साव, दीपक जायसवाल, पवन जायसवाल, जागेश्वर साव, सुनील साव, दुर्गा साव व अन्य उपस्तिथ थे. यह">https://lagatar.in/giridih-traders-burnt-the-effigy-of-agriculture-minister-told-the-bill-black-law/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : व्यापारियों ने कृषि मंत्री का फूंका पुतला, विधेयक को बताया काला कानून [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही