Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगोदर : विद्यालयों में बेहतर सुविधा के लिए मुखिया ने डीसी को लिखा पत्र

Bagodar(Giridih): जिले के बगोदर प्रखंड के देवराडीह की मुखिया ने पंचायत के स्कूलों में बेहतर सुविधा के लिए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा को एक पत्र लिखा है. मुखिया गायत्री कुमारी ने बताया कि उत्क्रमित हाई स्कूल देवराडीह में चहारदीवारी नहीं है. शौचालय की स्थिति बेहद खराब है, जिससे छात्राओं को काफी परेशानी होती है. विद्यालय में 459 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोसी,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला में भी सुविधाओं की कमी है. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की बात कही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653781&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांवा : नल-जल योजना में लगाया गया ईट थर्ड क्वालिटी का: नवीन  कुमार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही