Search

 
 
 

बगोदर : संविधान निर्माता बाबा साहेब को किया गया याद

 
Bagodar (Giridih) : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती बगोदर के कई हिस्सों में मनाई गई. इस मौक़े पर आम से खास लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा व तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. बाबा सहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने कहा कि बाबा साहब शिक्षा को व्यक्तिगत व सामाजिक उत्थान का सबसे बडा हथियार मानते थे. उनका पूरा जीवन पुस्तकों के बीच बीता. हम सबों को उनके बताए गए आदर्शों पर ही चलने का संकल्प लेना चाहिए. प्रखंड के मंझीलाडीह में माले नेता संदीप जायसवल, सुजीत शर्मा, संजय रवि, हीरालाल दास, मदन राम, रामजन्म राम, दिलीप अंबेडकर, अभिषेक अंबेडकर, संटू दास, भोला राम, सतेन्द्र राम के अलावे खेतको में भी ग्रामीणों ने माल्यार्पण किया. बगोदर स्टेडियम में भी बाबा साहेब के प्रतिमा पर बगोदर बचाव संघर्ष समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण किया. मौके पर विश्वनाथ साव, ललिता कुमारी, मुमताज़ आंसरी आदि लोग शामिल थे. इस मौके पर कई स्थानों पर झंडोतलन किया गया. यह">https://lagatar.in/third-fierce-fighting-between-two-sides-in-lakshmipur-village-many-injured/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : लक्ष्मीपुर गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही