Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगोदर : कुआं से अज्ञात युवक का शव बरामद

Bagodar (Giridih) : बगोदर प्रखंड क्षेत्र के बगोदर थाना क्षेत्र के खटईया गांव के एक कुआं से शुक्रवार 26 मई को अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के अनुसार हाफ पैंट पहना वो युवक अनजान इलाके से खटईया गांव में आकर बीते तीन-चार दिनों से भटक रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति खराब थी. ग्रामीणों ने आखिरी बार दो दिन पूर्व युवक को गांव में ही घूमते हुए देखा था. जिसके बाद शुक्रवार की सुबह गांव के कुएं में उसकी लाश मिली. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/giridih-appeal-to-people-to-be-vocal-against-child-marriage/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाल विवाह के ख़िलाफ लोगों से मुखर होने की अपील [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही