Bagodar (Giridih) : बगोदर प्रखंड के भलगढ़ा में भाजपा के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने शुक्रवार 5 मई को मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी. इस गांव में भव्य शिव मंदिर निर्माण की योजना ग्रामीणों ने बनाई है. पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि भलगढ़ा गांव में शिव मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. यहां जल्द शिव मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होगा. मंदिर निर्माण में सभी लोग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. उन्होंने ग्रामीणों को शिव मंदिर निर्माण में हर संभव मदद का भरोसा भी दिया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष बॉर्डर सहित कई अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-atl-workshop-concluded-at-dav-public-school/">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह: डीएवी पब्लिक स्कूल में एटीएल कार्यशाला सम्पन्न [wpse_comments_template]
बगोदर : पूर्व विधायक ने रखी मंदिर निर्माण की आधारशिला

Leave a Comment