Search

 
 
 

बगोदर : गैस सिलेंडर से लगी आग, पिता व दो विवाहित बेटी झूलसी

 
Bagodar (Giridih) : खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग पकड़ लेने से 15 मार्च को धरगुल्ली के घंघरी में एक खपरैल घर जल कर खाक हो गया. घटना में घर के तीन सदस्य झूलस गये जिनमें दो को रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार बबनी यादव के घर में ससुराल से मायके आई बेटी अंजू देवी खाना बना रही थी. इसी क्रम में गैस सिंलेडर में अचानक आग लग गई. देखते-देखते पूरे घर को आग ने अपनी जद में ले लिया. जिसमें हजारों की संपत्ति जल गयी. वहीं आग की चपेट में आने से बबन यादव, बेटी अंजू देवी व देवंती देवी बूरी तरह से झूलस गए. गंभीर अवस्था में दोनों बेटियों को रांची रेफर कर दिया गया है. हालांकि ग्रामीणों की सजगता के कारण कोई बड़ी घटना नहीं घटी. काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया. यह">https://lagatar.in/gaona-fighting-in-the-family-of-two-brothers-in-a-land-dispute-half-a-dozen-injured/">यह

भी पढ़ें : गांवा : जमीन विवाद में दो भाईयों के परिवार में मारपीट, आधा दर्जन घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही