Search

बगोदर : तस्करी का कोयला ले जाने का सुरक्षित पथ है जीटी रोड

Bagodar (Giridih) : बगोदर थाना के सामने सामने जीटी रोड तस्करी का कोयला ले जाने का सुरक्षित पथ है. इस सड़क से होकर रात-दिन दर्जनों तस्करी का कोयला लदे ट्रकों को गुजरते देखा जा सकता है. धनबाद जिले के झरिया, राजगंज समेत अन्य जगहों में कोयला ट्रकों पर लोड किया जाता है. इन ट्रकों को बगोदर के रास्ते बिहार के डेहरी ऑन सोन समेत उत्तर प्रदेश भेजा जाता है. कोयल लदे ट्रक अरजरी, गोविंदपुर, नरकी, लेदी मोड़, सिमरिया, विष्णुगढ़ समेत बगोदर थाना क्षेत्र होकर गुजरता है. ट्रकों पर थाना प्रभारियों की नजर जरूर पड़ती होगी, लेकिन कोयला तस्कर इससे बेपरवाह है. इस संबंध में पूछे जाने पर बगोदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार कुछ भी बताने से इंकार कर गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=589088&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने किया मांझी थान का शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp