Search

बगोदर : भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

Bagodar (Giridih) : बगोदर प्रखंड के जरमुने गांव में आयोजित पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत 26 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुई. आचार्य मुरलीधर शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर जमुनिया नदी में जल भरनी की रस्म करवाई. जल भरने के बाद महिलाएं और युवतियां अपने माथे पर कलश लेकर यज्ञस्थल पहुंची. कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से बंबईया मोड़ होते हुए हरिहर धाम जमुनिया नदी तक निकाली गई. रास्ते में श्रद्धालुओं ने जय बजरंगबली समेत अन्य धार्मिक नारे लगाए. कई श्रद्धालुओं के गले से जय श्रीराम लिखे पट्टा लटक रहा था. महायज्ञ को लेकर इलाके में भक्तिमय माहौल है. कलश यात्रा में बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, गिरिडीह जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, जिप सदस्य दुर्गेश साहू, प्रखंड प्रमुख आशा राज, शत्रुघ्न मंडल, पुरन महतो, अशोक सोनी समेत यज्ञ कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=565680&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : एमडीएम में स्कूल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था होगी लागू- डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp