Search

बगोदर : हाइवा चालक की महाराष्ट्र में मौत, शव पहुंचा गांव

Bagodar (Giridih) : बगोदर प्रखंड के दामा गांव निवासी हाइवा चालक तपेश्वर महतो की मौत 21 मार्च को महाराष्ट्र के औरंगाबाद  में कार्य के दौरान हो गई. 24 मार्च को उसका शव पैतृक गांव पहुंचा. शव के पहुंचते ही परिजन चित्कार मारकर रोने लगे. उसकी मौत से गांव में मातम पसरा है. जानकारी पाकर पूर्व विधायक नागेंद्र महतो दामा गांव पहुंचे तथा मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया. कहा कि सरकार से मुआवजा दिलाने की हर संभव कोशिश करेंगे. मृतक 21 मार्च को ड्यूटी पर तैनात था. तभी एक अन्य हाइवा बैक करने के दौरान चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मौके पर उमेश महतो, जितेंद्र कुमार, नरेश ठाकुर, मनोज साव, अनिल महतो, प्रयाग महतो, सुखदेव पंडित समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=588680&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नवजात की मौत मामले पर बिफरे भाजपा नेता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp