Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगोदर : 29 अक्टूबर को दस लाख कुड़मियों के महाजुटान का दावा

Bagodar (Giridih) : कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले आगामी 29 अक्टूबर को आयोजित विशाल कुड़मी आक्रोश महारैली को लेकर शनिवार 27 मई को कुसमर्जा पंचायत के भागलपुर में एक बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष कुंजबिहारी महतो और संचालन मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष तेजो महतो ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक छोटन प्रसाद छात्र ने कहा कि कुडमी को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देना ही होगा. साथ ही कुडमाली भाषा को आठवी अनुसूचि में शामिल करना होगा. कहा कि हमें अपनी हकमारी के खिलाफ सचेत होकर सामूहिक रूप से लड़ाई लडनी है, यह लडाई आने वाली पीढी की है. वक्ताओं ने दावा किया कि 29 अक्टूबर को रांची के मोहराबादी में दस लाख कुड़मियों का महाजुटान होगा. कहा कि अगर इसके बावजूद राज्य और केन्द्र सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है, तो एक माह बाद 29 नवंबर को 72 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से कुविमो महासचिव रामचन्द्र महतो, कुविमो जिलाध्यक्ष निरंजन महतो, कुवियुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण महतो, जिला संरक्षक छोटन प्रसाद छात्र, मुखिया झरी महतो, दिनेश महतो आदि दर्जनों लोग शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/giridih-conspiracy-being-made-to-tell-private-sector-better-and-government-institutions-worse/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : प्राइवेट सेक्टर को बेहतर व सरकारी संस्थाओं को बदतर बताने की हो रही साजिश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही