Search

 
 
 

बगोदर : विधायक से मिलकर खतियान आधारित नियोजन नीति के समर्थन की अपील

 
Bagodar (Giridih) : बगोदर में रविवार 21 मई को जेएसएसयू और जेबीकेएसएस के नेतृत्व में युवाओं ने बगोदर विधायक बिनोद कुमार सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की. युवाओं ने विधायक से 60-40 के नियोजन नीति के फॉर्मूले के विरोध व खतियान आधारित नियोजन नीति और स्थानीय नीति का समर्थन करने की अपील की. विधायक विनोद सिंह ने कहा कि वो इस मामले में 27 मई को मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे, जिसकी प्रति आंदोलनकारियों को भी उपलब्ध करा देंगे. कहा कि इस लडाई मे उनका पहले भी समर्थन रहा है और आगे भी रहेगा. विधायक से मुलाकात के बाद दिनेश साहू ने कहा कि खतियान आधारित नियोजन नीति नही रहने के कारण बडे पैमाने पर यहां की नौकरी मे बाहरी लोग सेंधमारी कर रहे हैं. जिससे रोकना पडेगा. तृतीय और चतुर्थ वर्ग की 100 प्रतिशत नौकरी हर हाल मे झारखंड के नौजवानों को ही देनी होगी. इस मुलाकात मे मुख्य रूप से दिनेश साहु, छात्र छोटन प्रसाद, मुखिया तुलसी तलवार, बालेश्वर महतो, जितेंद्र भाई, त्रिभुवन महतो, जितेंद्र साव, धर्मपाल महतो, सिकंदर अली, माही पटेल, कुलदीप महतो, दिनेश महतो, शिव प्रसाद, मनोहर माली शशी ठाकुर, उमेश वर्मा, अशोक महतो सहित भारी संख्या मे क्षेत्र के युवा शामिल थे. यह">https://lagatar.in/giridih-college-workers-working-on-contract-met-jmm-district-president/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : झामुमो जिलाध्यक्ष से मिले संविदा पर कार्य कर रहे कॉलेज कर्मी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही