Search

 
 
 

बगोदर : पांच दिनों से लापता महिला का शव बुढ़ाचांच जंगल से बरामद

 
Bagodar (Giridih) : बगोदर थाना क्षेत्र के बुढ़ाचांच जंगल से शुक्रवार 28 अप्रैल को एक महिला का शव बरामद किया गया है. मृतका की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के जरमुने निवासी राजेंद्र साव की 55 वर्षीय पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है. वह बीते चार-पांच दिनों से लापता थी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बुढ़ाचांच जंगल में एक पेड़ से बंधा हुआ कुंती देवी का शव देखा गया. ख़बर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना बगोदर थाना की पुलिस को दिया गया. जानकारी के अनुसार मृतका और उसका पति राजेंद्र साव पिछले पांच वर्षों से गांव में बने दो अलग-अलग मकान में दोनो अलग रहते थे. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि शव से बदबू आ रही है. दो दिन पहले ही महिला की मौत हुई होगी. हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/gaon-police-arrested-two-accused-of-robbery-sent-to-jail/">यह

भी पढ़ें : गावां : लूटपाट के दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही