Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगोदर : खटैया दिव्यांग सेवा केन्द्र में मनी होली

Bagodar (Giridih) : जिले के बगोदर स्थित खटैया दिव्यांग मानव सेवा केन्द्र में सोमवार को दिव्यांग बच्चों का होली मिलन समारोह सह कलम वित्तरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता छोटन प्रसाद, विशिष्ट अतिथि अर्जुन प्रसाद आर्य उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विकलांग मानव सेवा केन्द्र के सचिव संतोष कुमार ने किया. संबोधित करते हुए छोटन प्रसाद छात्र ने भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि दिव्यांग भाई बहनों को अपने दिव्य अंग की पहचान कर उसको विकसित कर अपनी अतिविशिष्ट पहचान बनाने की जरूरत है. अरुणिमा ने कृत्रिम पैर से एवरेस्ट फतह की है. हाल ही में झारखंड के दिव्यांग सुजीत मुण्डा ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपना लोहा मनवाया. छोटन प्रसाद ने बच्चों से कहा कि आप सब भी अपनी प्रतिभा की लोहा मनवा सकते हैं. जरूरत है सकारात्मक सोच के साथ लगन से पढने की. गीत-संगीत, खेलकूद, चित्रकारी जैसे हुनर को निखार कर भी कामयाबी हासिल की जा सकती है. इस मौके पर दर्जनों दिव्यांगो के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल वित्तरण किया गया. साथ ही रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई. कार्यक्रम में मीना देवी, गोपाल कुमार, डिम्पल कुमारी, चंचला कुमारी, सजना कुमारी, ऋत्विक कुमार, देवेन्द्र कुमार, पंकज कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/peertand-success-story-of-women-must-reach-the-masses/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : महिलाओं की सफलता की कहानी जन-जन तक पहुंचना ज़रूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही