Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगोदर : दो दिन से पड़ी मां की अरथी को बेटी के दुल्हन बनने का था इंतज़ार

Bagodar (Giridih) : विवाह संस्कार मनुष्य के जीवन का एक अहम हिस्सा है. इस पल घर में खुशियां और चहल पहल का माहौल होता है. लेकिन इससे इत्तर बगोदर के एक जोड़े की जिंदगी में खुशियों का पल आता कि ठीक उसके पहले शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया. दरअसल बगोदर प्रखंड अंतर्गत बनपुरा निवासी काजल कुमारी की शादी मंझीलाडीह के रहने वाले मोहनदास के साथ 10 मई को होनी थी. इसी बीच लंबे समय से बीमार चल रही काजल की मां सावित्री देवी का गुरुवार 30 मार्च को को देहांत हो गया और शादी की सारी तैयारियां और खुशी मातम में बदल गई. इस दुखद घटना के बाद विवाह संपन्न होना मुश्किल था. जिस कारण लोगों ने लड़की की मां के शव को घर में रखकर आनन-फानन में दोनों का विवाह गम के माहौल में ही बगोदर हरिहर धाम मंदिर में करवा दिया.  दोनों परिवारों के चेहरे से शादी के मंडप में भी खुशियां गायब थी. विवाह के बाद एक तरफ बेटी की विदाई हुई तो दूसरी तरफ मां की अरथी निकली. यह">https://lagatar.in/bagodar-deer-found-floating-in-injured-state-in-dondlo-mine-of-forest-area/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : वन क्षेत्र के दोंदलो खदान में घायल अवस्था मे तैरती मिली हिरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही