Search

 
 
 

बगोदर : निजी स्कूल के शिक्षक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

 
Bagodar (Giridih) : बगोदर स्थित हरिहर धाम ओवर ब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में एक निजी स्कूल के शिक्षक व होम ट्यूटर तिलैया निवासी सुबोध सिन्हा नामक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बिष्णुगढ़ की ओर से आ रहा ट्रक साइकिल से हरिहर धाम की ओर जा रहे शिक्षक सुबोध सिन्हा को कूचलते हुए भाग गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में शिक्षक को पाटलावती के एंबुलेंस से सीएचसी बगोदर पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सांसद प्रतिनिधि सह जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार ने बताया कि घटना बेहद दुखद थी. शिक्षक के दोनों पैर ट्रक से कुचल गये थे. लोगों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक ओवर ब्रिज पास से माहुरी की ओर मुड़ते हुए तेज़ गति से सिक्स लाइन के सहारे भाग निकला. घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया. मृतक बगोदर क्षेत्र में एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे. स्कूल के अलावे ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण पोषण करते थे. यह">https://lagatar.in/dhanwar-fir-on-all-8-partners-including-mine-operator-in-parodihs-stone-mine/">यह

भी पढ़ें : धनवार : पारोडीह के पत्थर खदान में खदान संचालक समेत सभी 8 साझेदारों पर एफआईआर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही