Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगोदर : धावा दल ने 4 बाल श्रमिकों का किया रेस्क्यू

Bagodar (Giridih) : सोमवार 12 जून को धावा दल ने बगोदर प्रखंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम मे बगोदर थाना अंतर्गत बस स्टेण्ड बगोदर, हरिहर धाम मंदिर रोड, राष्ट्रीय मुख्य मार्ग गैड़ा मे अवस्थित होटलों, ढाबो से चार बच्चे को रेस्क्यू किया गया. बच्चे ग्लास, कप, प्लेट धोने व साफ सफाई के काम मे लगे हुए थे. चारों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. धावा दल का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीके मिश्रा, बाल कल्याण समिति अध्यक्षा पूजा सिन्हा कर रहे थे. दल में जिला समन्वयक बचपन बचाओ आंदोलन, नीति आयोग की अंजलि, विधि सह प्रोवेशन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के अहमद अली, बनवासी विकास आश्रम, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सुरेश कुमार शक्ति और अजय कुमार शामिल थे. यह">https://lagatar.in/giridih-many-officials-of-the-district-including-dc-donated-blood/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : डीसी सहित जिले के कई अधिकारियों ने किया रक्तदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही