Search

 
 
 

बगोदर : सहिया संघ अपनी मांगों को लेकर एक माह से आंदोलित

 
Bagodar (Giridih) : बगोदर के सरिया में सहिया संघ कोड व प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर गत एक माह से लगातार आंदोलन कर रही है. 79 सहियाओं में से 40 सहियाओं का कोड स्वीकृति की घोषणा धरने के 23 वें दिन किया गया, जिसकी पुष्टि संघ ने की है. सहियाओं का कहना है कि बगोदर चिकित्सा पदाधिकारी ने उक्त 40 सहियाओं को धरना कार्यक्रम से खुद को अलग रहने की चेतावनी दी है. धरना में शामिल होने या सहयोग करने पर उनकी नियुक्ति को रद्द करने की धमकी दी जा रही है. जिसके बाद अपनी मांगों को लेकर नौनिहाल बच्चों के साथ 39 सहिया आज भी धरने पर डटी हैं. पूर्व में विधायक की मौजूदगी में सीएस ने एक सप्ताह के अंदर कोड व लंबित प्रोत्साहन राशि भुगतान करने का लिखित वादा किया था. इसके बावजूद भी सहियाओं की सुनवाई नहीं हो रही है. स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व स्थानीय विधायक की चुप्पी से सहियाओं में आक्रोश पनप रहा है. यह">https://lagatar.in/gawan-jagdish-yadav-murder-case-revealed-in-24-hours-accused-arrested-with-pistol/">यह

भी पढ़ें : गांवा : जगदीश यादव हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही