Search

बगोदर : घायलों को अस्पताल पहुंचने वाले शंकर यादव हुए सम्मानित

Bagodar(Giridih): जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के खंभरा रोड़ में हुई सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने वाले वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शंकर यादव को 31 मई को सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि 6 मई को ट्रेक्टर पलटने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों घायलों को शंकर यादव ने अपने निजी वाहन से बगोदर सीएचसी पहुंचाया था. जिससे दोनों घायलों की जान बचाई जा सकी थी. रोड़ सेफ्टी मैनेजर मो वाजिद ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मो वाजिद ने कहा कि सड़क दुर्घटना में लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय विडियो व फोटो लेने में व्यस्त हो जाते हैँ. शंकर यादव की तरह बहुत कम लोग हैं जो घायलों को अस्पताल पहुंचाने में दिलचस्पी दिखाते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653841&action=edit">यह

भी पढ़ें:पीरटांड़ :  आम बागवानी योजना का डीडीसी ने किया निरीक्षण, किसानों को सरकारी सहायता दिलाने का दिया आश्वासन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//