Search

बगोदर : मैट्रिक परीक्षा में एक ही स्कूल के छह बच्चे जिला टॉप टेन में

Bagodar(Giridih): मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में अरुण मेमोरियल स्कूल का प्रदर्शन शानदार रहा. विद्यालय के 30 छात्र- छात्राओं में सभी ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं 06 छात्रों ने गिरिडीह जिला के टॉप टेंन में जगह बनाई है. जिसमें देवेंद्र मंडल 481, आर्या कुमार 478, सानिध्य सेंगर 477, अतुल मिश्रा, चंदन कुमार रविदास 476, पुष्पा कुमारी 474 अंक लाकर जिला में स्थान बनाया है. विद्यालय निदेशक डॉ मुन्ना कुमार सिंह ने इस बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओ और सफल छात्र-छात्राओ को बधाई दी है. सफल हुए छात्रों को विद्यालय के तरफ से सम्मानित किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह, शिक्षकों अनिल कुमार सिंह, स्वस्ति करकेट्टा, रंजन कुमार, देवचंद प्रजापति, अमित कुमार, विवेक कुमार, गुलनाज तरन्नुम, सूरज कुमार, धीरज कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=646928&action=edit">यह

भी पढ़ें:सरिया : आवेदन व निवेदन के बाद भी पानी के लिए परेशान है जनता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//