Search

बगोदर : एक ही रात तीन घरों चोरी, गहनों के साथ नगदी ले भागे

Bagodar(Giridih): जिले के बगोदर प्रखंड क्षेत्र के दोंदलो गांव में 24 मई की रात एक साथ तीन घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. सोने के जेवरात समेत नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है. बिजली गुल रहने से सभी घरवालें छत पर सोए थे. बसरिया टोला निवासी बंधन महतो, राजू महतो व रतन महतो के यहां चोरी हुई है. बंधन महतो के घर से बक्सा व अलमारी तोड़कर सोने का चैन, तीन जोड़ा पायल, चांदी का मठिया, पांच जोड़ा लाकेट समेत 5 हज़ार नगदी की चोरी हुई है.राजू महतो के घर से सोना का तीन चैन, चार जोड़ा चांदी का पायल, तीन जोड़ा सोना का कानबाली, सोना का एक जोड़ा अंगूठी, दो जोड़ा सोना का चूड़ी, सोना का एक जोड़ा पोला व लगभग 7000 रुपया नगद.वहीं रतन महतो के घर से एक जोड़ा पायल समेत 1000 रूपये नगद व समान की चोरी की गई है. [caption id="attachment_648010" align="alignnone" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-25-at-1.41.16-PM-1-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" /> तोड़ा गया बक्सा[/caption] सूचना पर मुखिया तुलसी तलवार समेत कई लोग घटनास्थल पहुंचे. मुखिया ने बगोदर में आए दिन चोरी हो रही घटना पर दुःख जताया है. मुखिया ने पुलिस को मामले पर जानकारी दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच च में जुट गयी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=647966&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : विधायक ने लोकल सेल का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp