Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगोदरः ट्रक और सवारी गाड़ी की टक्कर, 18 लोग घायल

Bagodar(Giridih): बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह मोड़ के नजदीक रविवार देर शाम ट्रक और सवारी गाड़ी की टक्कर हो गई. जिसमें 18 लोग घायल हो गए.घटना को लेकर बताया जाता है कि पिकअप सवार लोग सोनापहरी बेको से बगोदर की ओर लौट रहे थे, तभी बगोदर की ओर से डुमरी के तरफ जा रहे ट्रक ने सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारा दी. इस घटना में पिकअप पर सवार लगभग 18 लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए घायलों को देवरी क्षेत्र के मीना जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया. घटना में चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. बताते चलें कि सभी घायल सोना पहाड़ी से पूजा कर लौट रहे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही