Search

बगोदर : आखिर कब खुलेगा बंद पड़ा निर्मित पॉलिटेक्निक कॉलेज

Bagodar(Giridih): जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने बगोदर प्रखंड के मंझिलाडीह में तैयार बंद पड़े पॉलिटेक्निक कॉलेज को चालू करवाने की मांग की है. सदस्य ने गिरिडीह डीसी को पत्र लिखकर बताया कि बगोदर प्रखंड में करोड़ो की लागत से करीब 6 वर्ष पूर्व बनी पॉलिटेक्निक कॉलेज को आज तक चालू नहीं किया गया है. संस्थान चालू होने से स्थानीय छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा हासिल करना आसान हो जाता. क्षेत्र के अधिकांश लोग पैसे के अभाव में उच्च तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं. तकनीकी शिक्षा आधुनिक वक्त की मांग है. युवा मजदूरी करने भटक रहें हैं. कॉलेज बनने से लोगों में आश जगी थी जो अब मायूसी में बदलने लगी है. भवन भी जर्जर होने के कगार पर है, वह सिर्फ शोभा की वस्तु बनी हुई है.इसकी प्रतिलिपि सांसद सह केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी को भी भेजा गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=644356&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : हाथियों के झुंड ने 7 आदिवासियों के घरों को किया क्षतिग्रस्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp