Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगोदर : जंगली सुअरों के शिकार में प्रयुक्त सुतली बम विस्फोट में महिला घायल

Bagodar(Giridih): जिले के बगोदर प्रखंड के बिहारो गांव के जिरामो पहाड़ी के समीप सुतली बम विस्फोट से एक महिला घायल हो गई. घायल महिला बुंदिया देवी को बगोदर सीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार महिला गाय चराने जंगल गई थी, वहीं खेत में सुतली से बंधा हुआ गेंदनुमा एक बम पड़ा हुआ था. महिला ने उत्सुकतावश उसे उठाया और उसपर एक पत्थर से मारकर देखा जिससे बम विस्फोट हो गया. महिला के दोनों हाथ बुरी तरह जल गए हैं. पूर्व जिप सदस्य पूनम महतो ने स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को बगोदर सीएचसी लाया. डॉक्टर नीरज कुमार ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद  धनबाद रेफर कर दिया. कयास लगाया जा रहा है कि सुअर का शिकार करने के लिए शिकारियों ने सुतली बम बना कर खेत में रखा होगा जिससे यह घटना घटी है. क्षेत्र में शिकारी सुतली बम बनाकर सुअरों को आकर्षित करने के लिए इस पर सुगंधित केमिकल युक्त आटा या फिर पशु-पक्षियों की चर्बी लपेट देते हैं. सुअर जैसे ही उसे मुंह में लेकर दबाता है बम विस्फोट हो जाता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=643086&action=edit">यह

भी पढ़ें:तिसरी : सुतली बम की चपेट में आई महिला, बाल-बाल बची [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही