Search

 
 
 

घाटशिला कॉलेज में बाहा मिलन समारोह, मांदर की थाप पर थिरके स्‍टूडेन्‍ट

 
Ghatshila: घाटशिला कॉलेज में सोमवार को बाहा मिलन समारोह आयोजित हुआ. इस समारोह में घाटशिला कॉलेज के बड़ी संख्‍या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मांदर एवं धमसा की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. समारोह को लेकर घाटशिला कॉलेज परिसर को काफी बेहतर ढंग से सजाया संवारा गया था. समारोह में स्‍टूडेन्‍ट अपने पारंपरिक परिधान में सज-धज कर आए थे. इसे भी पढ़ें: JEE">https://lagatar.in/jee-main-exam-changes-in-the-dates-of-the-first-phase-now-the-exam-will-be-held-from-april-21-to-may-4/">JEE

Main Exam :  पहले चरण की तिथियों में बदलाव, अब 21 अप्रैल से चार मई तक होगी परीक्षा

समारोह आपसी एकता और भाईचारा की मिसाल: देवयानी मुर्मू 

समारोह का शुभारंभ जिला परिषद की सदस्य देवयानी मुर्मू,  भाजपा नेता लखन मार्डी,  समाज सेवी सुनिता देवदूत सोरेन,  प्रो. नरेश कुमार,  प्रो. इंदल पासवान ने किया. जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि घाटशिला कॉलेज के स्‍टूडेन्‍ट हर साल बाहा मिलन समारोह का आयोजन कर आपसी एकता और भाईचारा की मिसाल  प्रस्तुत करते हैं.

इन्‍होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम के आयोजन में लाखाई मुर्मू, सुपाई सोरेन, बहादुर सोरेन, दांदु मार्डी, सुपाई हांसदा, कारु मुर्मू, सुनाराम हांसदा, पुनम मुर्मू, शालखु मार्डी, भुगलू मार्डी समेत दर्जनों छात्र-छात्राओ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-big-action-of-excise-department-thousands-of-liters-of-spurious-liquor-seized-three-arrested/">जमशेदपुर:

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,  हजारों लीटर नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही