Search

 
 
 

Baharagoda: अशोक बाला मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, 16 टीमें दिखा रहीं दम

खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बहरागोड़ा के सेवन ग्राउंड में 'अशोक बाला मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट' का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया.
 
प्रतियोगिता के उद्घाटन के समय मंच पर उपस्थित अतिथि व अन्य.

Himangshu Karan

Baharagoda: खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बहरागोड़ा के सेवन ग्राउंड में 'अशोक बाला मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट' का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत में असित मिश्रा, सुमन कल्याण मंडल और निर्मल दुबे समेत अन्य अतिथियों ने स्वर्गीय अशोक बाला के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके पश्चात फीता काटकर खेल का औपचारिक आगाज किया गया.

जाझिया और बहरागोड़ा की टीम के बीच कांटे की टक्कर

टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पहला मुकाबला जाझिया और बहरागोड़ा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. मैदान में उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़ ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से चिरंजीत बाला, मिंटू पाल, काली पाल, जगन्नाथ नायक, तरुण मिश्रा, स्वपन कुईला और पिंटू महंती सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही