Search

 
 
 

Baharagoda : सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : माटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर पाथरा चौक के पास अज्ञात ऑटो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर से बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गया. बाइक सवार भुतिया पंचायत के मांगडोशोल गांव का रहने वाला है. घायल झुनाराम मांडी उम्र 40 अपने घर से कुछ काम से चाकुलिया की ओर जा रहा था. राहगीरों ने बाइक सवार को वहां से बाहर निकाला. सड़क खाली रहने के कारण ऑटो समेत चालक भाग निकला. राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंद्र बहरागोड़ा भेजवाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को पीआरएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-sent-the-accused-of-assault-in-gandey-to-jail/">गिरिडीह

: गांडेय में मारपीट के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही