Search

 
 
 

B‍aharagoda : धूमधाम से मनाई गई उत्कल मणि गोपबंधु की जयंती

 
B‍aharagoda (Himanshu karan) : नेताजी शिशु उद्यान परिसर, गुहियापाल तथा खांडामौदा गांव में बुधवार को को उत्कल मणि पंडित गोपबंधु दास की 147वीं जयंती मनाई गई. गोपबंधु मूर्ति स्थापना समिति द्वारा खांडामौदा चौक स्थित उत्कलमणी पंडित गोपबंधु दास के मूर्ति पर पूर्व शिक्षक रामरंजन बेरा के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. गांव में स्थित गोपबंधु पाठागार प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि उड़िया भाषा तथा संस्कृति के लिए इनके अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इस मौके पर गोपबंधु मूर्ति स्थापना समिति के अध्यक्ष मनोरंजन गिरी, हरिपद पाल, लंबोदर कुंअर, आकुल चंद्र बाग, बेनुधारी मंडल, लक्ष्मण गिरि, सुधांशु महापात्र, श्यामसुंदर बारीक, जितेंद्र नाथ सीट, जितेन पाल समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-rankini-temple-of-jadugoda-will-be-developed-with-rs-16-crores/">Jadugoda

:  जादूगोड़ा के रंकिणी मंदिर 16 करोड़ से किया जाएगा विकास
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही