Search

Baharagoda  : लक्ष्मी पूजा की तैयारी में जुटी कमेटियां

Baharagoda (Himangshu karan) :   बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में आने वाले बुधवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर पारुलिया, मालुआ, रगुनिया, खांडामौदा, जगन्नाथपुर, गोहालडीह, मौदा गांव में धन-धान्य की देवी माता लक्ष्मी की आराधना भक्ति भाव से किया जाता है. पूजा कमेटी ने बताया कि बुधवार की देर रात माता लक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा होगी. वहीं मां लक्ष्मी की पूजा को लेकर कमिटी के सदस्यों ने जर्बदस्त तैयारी की है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-purendra-held-a-meeting-regarding-the-preparations-for-chhath-festival/">Adityapur

: छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पुरेंद्र ने की बैठक 
दुर्गा पूजा के सात दिन बाद लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाता है. मालुआ व पारुलिया में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय मेला को लेकर पूजा केन्द्र पर आकर्षक साज-सज्जा ती जा रही है. वहीं दो दिवसीय मेला में स्थानीय प्रशासन व पूजा कमिटी द्वारा चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की जाती है. मूर्तिकार भी मूर्ति को अंतिम रूप दे रहे हैं. स्थानीय मूर्तिकार गोलक पाल व बिलटू पैड़ा ने कहा कि अभी के समय में महंगाई की मार है. मूर्ति बनाने पर मुनाफा पहले जैसा नहीं मिलता है. लोग ज्यादा पैसा देने के लिए तैयार नहीं होते हैं, लेकिन मूर्ति बनाने में काफी खर्चा हो जाती है. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-anganwadi-workers-strike-postponed-strike-will-continue/">Jadugoda

: आंगनबाड़ी सेविकाओं का धरना स्थगित, हड़ताल जारी रहेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp