Search

 
 
 

Baharagoda : पूर्व शिक्षकों के निधन पर शोक सभा आयोजित

 
Baharagoda (Himanshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में स्थित उत्कल सम्मिलनी तारापद षाडंगी पाठागार प्रांगण में दो पूर्व शिक्षकों का निधन पर शोक सभा आयोजन किया गया.जिसमें पहला खंडामौदा हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक आर्तभंजन प्रधान तथा दूसरा पूर्व शिक्षक काशीनाथ बेरा के निधन पर शोक सभा पालन किया गया. उक्त शोकसभा इंद्रजीत दास के अध्यक्षता में आयोजित हुई. सर्वप्रथम उपस्थित लोगों के द्वारा दोनों पूर्व शिक्षकों के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके बाद दोनों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-tribute-paid-to-former-principal-dr-ss-pandey-in-ghatshila-college/">Ghatshila

: घाटशिला कॉलेज में पूर्व प्राचार्य डॉ. एसएस पांडेय को दी गई श्रद्धांजलि
इस मौके पर उपस्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने आर्त भंजन प्रधान तथा काशीनाथ बेरा के कार्यकलाप तथा जीवनी के बारे में विस्तृत रूप से वर्णन किया मनोरंजन गिरी तथा रतीकांत सीट ने दोनों की जीवनी पर प्रकाश डाला. इस मौके पर हरिपद पाल, श्याम सुंदर बारीक, असित महापात्र,सुखेंदु बेरा, आकूल चंद्र बाग, रामचंद्र बेज,बनमली बेरा,लक्ष्मीकांत बेरा, लक्ष्मण चंद्र गिरी, तपन कुमार आचार्य, विश्वजीत मुंडा,धर्मचांद, मुंडा विजय बेरा, सुजीत कुमार बेरा,दीपक कर्मकार,सुधांशु महापात्र,जवाहरलाल परीड़ा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-masters-athletics-competition-will-be-organized-in-jrd-in-december/">Jamshedpur

: जेआरडी में दिसंबर में आयोजित होगी मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही