Search

 
 
 

Baharagoda : बंगाल के पूर्व सीएम के निधन पर शोकसभा

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को सीपीआई (एम) की ओर से पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर बहरागोड़ा लोकल कमिटी की ओर से एक शोकसभा का आयोजन किया गया. इसमें दिवंगत कॉमरेड की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. वहीं स्वपन कुमार महतो ने कहा कि कॉमरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. वे पार्टी के लिए एक स्तम्भ थे. इस अवसर पर अंचल सचिव चित्तरंजन महतो, जिला सदस्य अभिजीत जाना, सुधीर सेनापति, शंकर साहू, तारकेश्वर घोष, धन नायक, वरुण नायक, अरुण साव, लाल मोहन गढ़, शंभू धावरिया, सिद्धेश्वर मायती, अरुण बेहेरा, शक्ति बेहेरा, बायनु दा, राम हरि बेरा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-shobha-yatra-taken-out-on-world-tribal-day-slogans-raised-for-tribal-unity-zindabad/">Chakradharpur

: विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई शोभा यात्रा, आदिवासी एकता जिंदाबाद के लगे नारे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही