Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : शासन गांव में गाजन पर्व के अंतिम दिन उमड़ी भक्तों की भीड़

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की साकरा पंचायत स्थित शासन गांव में आयोजित तीन दिवसीय गाजन पर्व के अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भोक्ता नूतन पोखर में स्नान कर गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने मंदिर की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद धधकते आग के अंगारे पर चल कर महादेव के प्रति आस्था दिखाई. पुजारी सुमन मिश्रा के द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई. इसे देखने के लिए आसपास के इलाकों से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. रात्रि में ओडिया जात्रा का मंचन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के संजय प्रहराज, तापस घोष, देवदत्ता उपाध्याय, मनोज पहराज, अनूप नायेक, विवेक जाना, मनोज पुष्टि, टुकूलु जाना सहित अनेक ग्रामीण जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-in-the-jmm-meeting-emphasis-was-given-on-strengthening-the-booth-committee/">डुमरिया

: झामुमो की बैठक में बूथ कमेटी मजबूत करने पर दिया गया जोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही