Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : महिषाड़ के राधा-कृष्ण मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा मनाई गई

Bahragora(Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के महिषाड़ गांव में स्थित राधा कृष्णा मंदिर में रविवार को देव स्नान पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई. सुवर्णरेखा नदी के पश्चिम बंगाल के जाना घाटी घाट से गाजे-बाजे के साथ ब्रह्म मुहूर्त में 200 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा मंदिर पहुंची और जलाभिषेक के बाद पूजा अर्चना शुरू हुई. इस अवसर पर श्यामसुंदरपुर के महंत महाराज ध्रुवा नंद देव गोस्वामी, दिलीपा नंद देव गोस्वामी तथा आदित्य प्रधान को भक्त जनों ने माला पहनाकर स्वागत किया. सभी ने पूजा अर्चना की एवं क्षेत्र के सुख और शांति के लिए कामना की. मौके पर श्यामसुंदर महंती, जन्मेजय करण, विजय पात्र, श्यामापद माईती, हरिपद करण, बसंत पात्र, सरोज माईती, एकादशी साव, बिष्णु पद खामराई, शंभू खामराई समेत महिषाड़, सालबनी ,छोटा सिरसी, कंठालिया के अनेक भक्त उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-as-soon-as-the-night-falls-wild-elephants-start-roaming-in-every-street-in-bajpayee-nagar/">चाकुलिया

: रात होते ही बाजपेयी नगर में गली-गली में घूमने लगते हैं जंगली हाथी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही