Search

 
 
 

बहरागोड़ा : भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल कर दिखाई शिव के प्रति आस्था

 
Baharagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड में स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित महुलडांगरी गांव के कामेश्वर शिव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय गाजन पर्व के अवसर पर शुक्रवार की शाम को भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर और जीभ में कील घोंप कर शिव के प्रति आस्था दिखायी. इस अवसर पर जन सैलाब उमड़ पड़ा. शाम को सभी भोक्ता स्वर्णरेखा नदी गये और नहा कर नए वस्त्र पहने. पूजा अर्चना के बाद यहां से भोक्ता गाजे-बाजे के बाद बैलगाड़ी पर सवार होकर मंदिर पहुंचे. इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण जुलूस की शक्ल में चल रहे थे. [caption id="attachment_608653" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Baharagora-Bhokta-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैलगाड़ी पर सवार होकर नदीं से लौटते भोक्ता.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seminar-organized-on-the-problems-of-advocates-on-ambedkar-jayanti/">जमशेदपुर

: अंबेडकर जयंती पर अधिवक्ताओं की समस्याएं विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

भोक्ताओं ने मंदिर की परिक्रमा कर पूजा की

भोक्ताओं ने मंदिर की परिक्रमा कर पूजा की. मंदिर परिसर में रजनी फोड़ और जीभ फोड़ आयोजित हुआ. भोक्ताओं ने अपनी जीभ में कील घोंप कर पूजा-अर्चना की. कई भोक्ता दहकते अंगारों पर भी नंगे पांव चले. इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के सेवायत सह अध्यक्ष असित पंडा, सचिव मिंटू पाल, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय साव, ब्रह्म पद घोष, रतन दंडपाट, माखन पाल, दिलीप दंडपाट, सुबल चंद्र साव, पशुपति पैड़ा, बापी नायक, खोकन लेंका समेत कमेटी के सदस्य जुटे हुए हैं. मंदिर के आसपास मेला का मंजर है. रात में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही