Search

 
 
 

Baharagoda: राजलाबांध पंचायत में सरकार की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

मुखिया डोमा नायेक ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में असुरक्षित न रहे. उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे.
 
राजलाबांध पंचायत में कंबलों के साथ लाभार्थी व अन्य.

Himangshu Karan

Baharagoda: प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत राजलाबांध पंचायत में मानवता की मिसाल पेश की गई. झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण पंचायत सचिवालय परिसर में गरीब, असहाय और जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच किया गया. यह वितरण कार्यक्रम मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया डोमा नायेक, उप मुखिया पप्पू राउत और पंचायत सचिव अवनि शंकर नायक की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

सभी पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य: पंचायत सचिव

कंबल पाकर बुजुर्गों और असहाय लोगों के चेहरों पर मुस्कान आई और ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के इस त्वरित प्रयास की सराहना की. मुखिया डोमा नायेक ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में असुरक्षित न रहे. उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. पंचायत सचिव अवनि शंकर नायक ने बताया कि सभी पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही