Search

 
 
 

Baharagoda  : मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को दिया गया बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र

 
Baharagoda (Himanshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं का समस्यायों का निवारण किया गया तथा बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती का बिजली विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी अमरजीत प्रसाद ने गुलदस्ता देखकर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें :   रामचरितमानस">https://lagatar.in/every-character-mentioned-in-ramcharitmanas-is-exemplary/">रामचरितमानस

में वर्णित हर एक चरित्र अनुकरणीयः नामधारी
कार्यक्रम में विधायक समीर कुमार मोहंती ने झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. उन्होंने उपभोक्ताओं से झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया. विधायक ने उपभोक्ताओं को बिजली माफी का प्रमाण पत्र सौंपा. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रमुख मनोरंजन होता, रासबिहारी साउ,मदन मन्ना, सुमित माईती, राजीव लेंका एवं बिजली विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-two-youths-injured-in-collision-between-two-bikes-referred-to-mgm/">Ghatshila

: दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, एमजीएम रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही