Search

 
 
 

Baharagoda : पूर्व थाना प्रभारी को दी गई फेयरवेल पार्टी

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच 49 किनारे अवस्थित बैद्यनाथ प्लेस में शनिवार दोपहर स्वपन कुमार महतो की अध्यक्षता में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया. जिसमें बहरागोड़ा की पूर्व थाना प्रभारी विकास कुमार शर्मा को विदाई दी गई. इस अवसर पर समाज सेवी तथा बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने थाना प्रभारी को अंग वस्त्र तथा गुलदस्ता देकर विदाई दी. थाना प्रभारी ने कहा कि सरकारी नियम के तहत स्थानांतरण होते रहता है. लेकिन इस छोटे से कार्यकाल में मुझे बहरागोड़ा की जनता से अपार स्नेह मिला जिसे मैं कभी भूल नहीं सकता. इस मौके पर मिंटू पाल, दिलीप साव, तापस बेरा, ऋषि कुमार, जावेद, शशांक पाल, गौरी महतो, राजू पाल, कुणाल राउत, बापी पाल, सुजित साव, हिमांशु कुमार, छटन राउत समेत अनेक लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mnps-is-demanding-full-fees-from-children-of-weaker-and-disadvantaged-groups/">Jamshedpur

: कमजोर व अभिवंचित वर्ग के बच्चों से एमएनपीएस मांग रहा पूरी फीस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही