Search

बहरागोड़ा : मौदा में पांच साल का बालक आग से झुलसा, बेहतर इलाज के लिए ओडिशा रेफर

Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा गांव में सोमवार की दोपहर को पांच साल का बालक विश्वजीत देहुरी आग से झुलस गया. जानकारी के मुताबिक विश्वजीत देहुरी खेलते हुए खाना बनाने वाले चूल्हा के पास चला गया और आग की चपेट में आ गया. आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया है. परिजनों तथा स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ओडिशा के पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-it-is-necessary-to-plant-saplings-in-every-house-only-then-the-environment-will-be-protected-gym-member/">मझगांव

: प्रत्येक घरों में पौधा लगाना जरूरी तभी होगा पर्यावरण का संरक्षण – जिम सदस्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp